Connect with us

उत्तराखण्ड

लखपति दीदियों की आत्मनिर्भरता का उत्सव: एनआरएलएम अंतर्गत लखपति दीदी नववर्ष कैलेंडर–2026 का डीएम द्वारा लोकार्पण

सीएन, हल्द्वानी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) योजना के अंतर्गत लखपति दीदी नववर्ष कैलेंडर–2026 का लोकार्पण जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा कैंप कार्यालय, हल्द्वानी में किया गया। यह कैलेंडर जनपद की लखपति दीदियों द्वारा संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों का प्रेरणादायी संकलन है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करना है। कैलेंडर लोकार्पण के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा लखपति दीदियों से संवाद किया गया तथा उनकी आजीविका गतिविधियों, उत्पादन कार्यों एवं आय से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि लखपति दीदी योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की एक सशक्त मिसाल है, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हुए समाज में नई पहचान दिला रही है। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा नववर्ष की शुभकामनाएं भी प्रेषित की गईं।
लखपति दीदी नववर्ष कैलेंडर–2026 में महिलाओं द्वारा किए जा रहे बेकरी कार्य, सिल्क कोकून उत्पादन, रिंगाल से टोकरी निर्माण, कैंडल निर्माण, वूलन टॉयज, स्मृति चिन्ह (सुवेनियर) सहित अन्य स्वरोजगार गतिविधियों को दर्शाया गया है।
कार्यक्रम में अपर परियोजना निदेशक, डीटीई, बीएमएम हल्द्वानी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को प्रेरणा देने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत एवं आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर सहायक परियोजना निदेशक डीआरडीए चंदा फर्त्याल सहित महिला समूहों की सदस्य उपस्थित रहीं।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING