Connect with us

उत्तराखण्ड

ठंडी सड़क स्थित शनि मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन

सीएन, नैनीतालl शनि जन्मोत्सव व सोमवती अमावस्या के मौके पर नगर के ठंडी सड़क स्थित शनि मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर में प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में शनि देव स्नान जप हवन के बाद सुंदरकांड भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। उसके बाद दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया डॉ कपिल जोशी आचार्य भगवती प्रसाद जोश, मंदिर के पुजारी जगदीश चंद्र जोशी, आदि शामिल रहे। धार्मिक अनुष्ठानों को संपन्न कराने में मंदिर के व्यवस्थापक प्रेमचंद जोशी, राजेंद्र व्यास, ईश्वर तिवारी, दिनेश भाई, सुमित जोशी, विनोद जोशी, मिथिलेश पांडे, शिवम शाह आदि शामिल रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING