Connect with us

उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा : 1250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे स्थापित होंगे, 15 ड्रोन आसमान से निगरानी रखेंगे

सीएन, देहरादून। चारधाम यात्रा के मद्देनजर पुलिस की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस बार यात्रा मार्ग पर 1250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे स्थापित होंगे। इनमें से 92 कैमरे धाम परिसरों होंगे जबकि बाकी यात्रा मार्ग पर विभिन्न जगह स्थापित किए गए हैं। कुल 15 ड्रोन हर वक्त आसमान से निगरानी रखेंगे। इनमें चार-चार हरिद्वार, दो टिहरी, तीन उत्तरकाशी और दो ड्रोन चमोली जिले के रूट पर पर रहेंगे। पूरे यात्रा मार्ग पर इस बार 45 हजार से ज्यादा छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग व्यवस्था प्रबंधन ने की है। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए सभी जिलों की तैयारियों के संबंध में बैठकें की जा रही हैं। यात्रा मार्ग को 16 जोन, 43 जोन और 149 सेक्टर में बांटा गया है। सात दिन पहले सभी फोर्स यात्रा मार्ग पर तैनात रहेगी। इसके अलावा डेंजर जोन, बोटल नेक और ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर वहां भी पर्याप्त फोर्स और उपकरणों सहित कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। इस पर बॉटल नेक 52 चिह्नित किए गए हैं। इनमें पांच उत्तराकाशी, छह टिहरी, पांच हरिद्वार, 16 रुद्रप्रयाग, 10 चमोली, दो पौड़ी गढ़वाल और आठ प्वाइंट देहरादून में हैं। कुल 109 लैंड स्लाइड क्षेत्र हैं जिनमें सबसे अधिक टिहरी में 50 क्षेत्र हैं। जबकि, उत्तरकाशी में 20 रुद्रप्रयाग में 13, चमोली में 18 लैंडस्लाइड जोन हैं। सबसे कम पौड़ी में चार और देहरादून में दो लैंड स्लाइड जोन हैं। दुर्घटना संभावित कुल 274 प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक हरिद्वार में 69 प्वाइंट हैं। सभी जगहों पर चेतावनी बोर्ड लगावाए जा चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शराब में डूबता उत्तराखंड : राजस्व के नाम पर शराब की दुकानों को पहाड़ के कोने-कोने तक पहुंचाने की होड़
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING