Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने बिड़ला इंस्टीट्यूट भीमताल में ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का किया आगाज, भीमताल में उपतहसील की स्थापना सहित कई घोषणाएं की

सीएन, भीमताल (नैनीताल)। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जिले के बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज, भीमताल में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026 का भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संस्थान के कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के नवनिर्मित भवन का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस आयोजन एवं नव निर्मित भवन के निर्माण से निश्चित ही यहॉं के छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी प्रतिभाशाली व सकल्पवान युवाओं के हाथ में हमारा देश पूरी तरह सुरक्षित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संस्थान की स्थापना के समय पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी जी ने ये अपेक्षा व्यक्त की थी कि बिड़ला समूह इस संस्थान के माध्यम से दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के मेधावी और जरूरतमंद बच्चों तक अच्छी शिक्षा पहुँचाने का काम करेगा, और मुझे प्रसन्नता है कि ये संस्थान आज उसी भावना के अनुरूप निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इस संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए “मॉडल्स” का अवलोकन करते हुए नवाचार, सोच और रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि इस संस्थान द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उन्हें आवश्यक एनवायरमेंट प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ युवाओं को आगे बढ़ाने, उन्हें नई संभावनाओं से जोड़ने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में, हमारी सरकार ने देश में सबसे पहले ‘नई शिक्षा नीति’ को लागू कर अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया था। नई शिक्षा नीति के तहत अब हमारे विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और बिग डेटा जैसे आधुनिक विषयों के कोर्स शुरू किए जा रहे हैं।
साथ ही, प्रदेश में 20 मॉडल कॉलेजों की स्थापना की दिशा में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। साथ ही, ‘इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड’ के साथ सहयोग स्थापित कर महाविद्यालयों में कंप्यूटर आधारित आधुनिक कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महाविद्यालयों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का काम किया जा रहा है और 9 नए महाविद्यालयों की स्थापना की दिशा में भी कार्य जारी है। इसके अलावा, ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के माध्यम से यहॉं के शिक्षण संस्थानों में उद्यमिता और नवाचार की मजबूत संस्कृति विकसित की जा रही है। साथ ही शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना राज्य में प्रारंभ की है। इसके तहत, विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत प्राध्यापकों को 18 लाख रुपए तक का शोध अनुदान दिया जा रहा है। इसके साथ ही योजना विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में युवाओं को आकर्षित करने के लिए हर जिले में साइंस सेंटर खोलने की भी है जिसके तहत देहरादून और चंपावत में कार्य गतिमान है, साथ ही अल्मोड़ा में ऐसा केंद्र प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू करने का काम किया है। युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों से पिछले चार वर्षों में राज्य में 32 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है, जो पिछली सरकारों के मुकाबले ’’चार गुना’’ से भी ज्यादा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिड़ला इंस्टीट्यूट में ड्रोन लेबोरेटरी की स्थापना तथा कम्प्यूटर विभाग के उच्चीकरण के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि देने के साथ-साथ संस्थान के ऑडिटोरियम के लिए भी आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त 50 लाख रुपये की धनराशि प्रदान करने की घोषणा के साथ क्षेत्र के विकास हेतु अनेक घोघणा की। जिसमें भीमताल में उप तहसील बनाई जायेगी। विकास खण्ड ओखलकाण्डा के भीड़ापानी आयुर्वेदिक चिकित्सालय की स्थापना की जायेगी, ओखलकाण्डा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक्सरे मशीन की स्थापना की जायेगी।। भीमताल के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अल्ट्रासाउण्ड मशीन की स्थापना की जायगी,विकासखण्ड धारी के लेटीबुंगा में कोल्ड स्टोर की स्थापना की जायेगी,विकास खण्ड रामगढ़ में सतबुंगा में कोल्ड स्टोर बनाया जाएगाविकासखण्ड रामगढ़, धारी, ओखलकाण्डा में किसानों की सुविधा हेतु मण्डी का निर्माण किया जायेगा। ककोड़ व दाड़िम में मिनी स्टेडियम बनाया जायेगा।विकास खण्ड ओखलकाण्डा के ढ़ोली गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य में एक्सरे मशीन स्थापित की जाएगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, उत्तराखंड सरकार में डाईत्वधारी डॉ.अनिल कपूर डब्बू,शंकर कोरंगा, भावना मेहरा, ध्रुव रौतेला, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय, इंस्टीट्यूट के निदेशक बीके सिंह, इंस्टीट्यूट के चेयरमैन बीएस बिष्ट, रजिस्ट्रार डॉ. हेमचंद्र पांडेय,पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार नैनीताल के प्रबंधक श्याम अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने भीमताल क्षेत्र के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्या, अधिकारियों को दिये समस्याओं के समाधान के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING