Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने घोड़ाखाल पहुंच गोलज्यू का आशीर्वाद लिया

पत्नी के साथ गोलज्यू संदेश यात्रा के समापन कार्यक्रम में भी किया प्रतिभाग
सीएन, घोड़ाखाल/नैनीताल।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद नैनीताल के भीमताल विकासखंड के क्षेत्रातर्गत सैनिक स्कूल घोड़ाखाल पहुंचे। अपने निर्धारित समयानुसार मुख्यमंत्री सैनिक स्कूल घोड़ाखाल मैदान पर बने हेलीपैड पर पहुंचे। इसके बाद श्री गोलज्यू संदेश यात्रा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए पत्नी गीता धामी के साथ पूजा अर्चना की और गोलज्यू महाराज का आशीर्वाद लेते हुए प्रदेश की आवाम की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। प्रदेश में पर्यटन,शिक्षा चिकित्सा तथा कृषि क्षेत्र मैं उन्नति , शांतिपूर्ण चले इसके लिए भी श्री धामी ने गोल्ज्यू महाराज मंदिर में प्रार्थना की भक्तों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, सरिता आर्य, कुमाऊं डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, एसडीएम धारी योगेश मेहरा, राहुल साह, भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, गोल्ज्यू मंदिर हीरानगर के संस्था अध्यक्ष गणेश मार्ताेलिया, सचिव विजय भट्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी, नैनीताल यात्रा संयोजक नीरज जोशी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता, एव भक्तो जनो की भारी जन समूह उपस्थित रहा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING