Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम धामी कल शुक्रवार को नैनीताल जिले का करेंगे भ्रमण, लेटीबुंगा व घोड़ाखाल भी जायेंगे

सीएन, नैनीताल जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा अवगत कराया गया है कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार, पुष्कर सिंह धामी 12 दिसंबर, 2025 (शुक्रवार) को 01 दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:20 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 12:10 बजे रा.इ.का. सुंदरखाल स्कूल मैदान हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे। सुंदरखाल स्कूल से प्रस्थान (कार द्वारा) कर अपराह्न 12:30 बजे हिमगिरी स्टेडियम लेटीबूंगा, मुक्तेश्वर पहुंचेंगे और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट के बाद विधानसभा क्षेत्र भीमताल के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। तत्पश्चात हिमगिरी स्टेडियम में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न 02:25 बजे हिमगिरी स्टेडियम लेटीबूंगा, मुक्तेश्वर से प्रस्थान कर सुंदरखाल स्कूल मैदान हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे और अपराह्न 02:45 बजे सुंदरखाल स्कूल मैदान हेलीपैड से प्रस्थान (हेलीकॉप्टर द्वारा) कर अपराह्न 02:55 बजे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे और यहां सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING