Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कल दून में लेंगे जिला अध्यक्षों व अनुषांगिक संगठनों की बैठक

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कल दून में लेंगे जिला अध्यक्षों व अनुषांगिक संगठनों की बैठक
सीएन, देहरादून।
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन महारा के निर्देश पर प्रदेश में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से कल 24 अप्रैल को पार्टी मुख्यालय देहरादून में प्रातः 11 बजे से जिला एवं महानगर अध्यक्षों तथा पार्टी के अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में होने वाली जिला महानगर अध्यक्षों एवं अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों की बैठक में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आने वाले समय के लिए पार्टी की रणनीति तथा बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के रोडमैप पर विचार-विमर्श किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बैठक में प्रदेश में चल रहे पार्टी सदस्यता अभियान तथा संगठनात्मक चुनावों पर भी चर्चा की जायेगी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING