उत्तराखण्ड
अंकिता भंडारी को पूर्ण न्याय दिलवाने व प्रकरण की निष्पक्ष जांच को लेकर कांग्रेस का नैनीताल में कैंडल मार्च कल
सीएन, नैनीताल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के निर्माण नेतृत्व में कांग्रेस का कैंडल मार्च कल मंगलवार को नैनीताल में आयोजित किया गया है आर्य ने कहा है कि बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेश भर में आंदोलन संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में
उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को पूर्ण न्याय दिलवाने व इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच उच्चतम न्यायालय कि निगरानी में करवाने की मांग को लेकर 06 जनवरी 2026 को (मंगलवार) को सांय 5 बजे मल्लीताल स्थित पंत पार्क से तल्लीताल गांधी चौक तक कैंडल मार्च किया जायेगा। उन्होंने तमाम लोगों से इस मार्च में शामिल होकर अंकिता को न्याय दिलाने के लिए शामिल होने की अपील की है।


























































