Connect with us

उत्तराखण्ड

डिफेन्स सर्विस के सैनिकों के लिए डिफेंस फोर्स हेल्प डेस्क का गठन

डिफेन्स सर्विस के सैनिकों के लिए डिफेंस फोर्स हेल्प डेस्क का गठन
सैनिक एवं परिवारजन शिकायतों को ऑनलाइन ईमेल से भी भेज सकेंगे
सीएन, नैनीताल।
प्राय: भारतीय सेना व अर्धसैनिक बलों मैं नियुक्त अधिकारी, कर्मचारी गण दूरस्थ क्षेत्रों, सीमाओं पर अपने कर्तव्यो का निर्वहन करते हैं। जिससे वे प्राय: अपने परिवार से काफी समय तक अलग रहते हैं। इस दौरान कई डिफेंस सर्विसेज के जवानों एवं उनके परिवारजनों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसे दृष्टिगत भारतीय सेना एवं सशस्त्र बलों में कार्यरत सैनिकों के परिवारजनों एवं उनकी संपत्तियों की सुरक्षा से संबंधित प्रकरणों में सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के आदेशों के क्रम एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट के दिशा निर्देशन में जनपद नैनीताल स्तर पर डिफेन्स फोर्स हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। भारतीय सेना व अर्धसैनिक बलों एवं उनके परिवारजनों से प्राप्त समस्त शिकायतों का कार्य जनपद नैनीताल स्तर की शिकायत प्रकोष्ठ शाखा द्वारा किया जाएगा,डिफेंस सर्विसेज सैनिक एवं उनके परिवारजन स्वयं से संबंधित शिकायतों को सीधे रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल प्रांगण में स्थापित शिकायत प्रकोष्ठ कार्यालय के डिफेंस फोर्सेस हेल्प डेस्क डीएफएचडी में दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त वह अपने संबंधित थाना,क्षेत्राधिकारी कार्यालय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ-साथ डायल 112 के माध्यम से भी शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं। डिफेंस सर्विसेज के सैनिक एवं परिवारजन अपनी शिकायतों को ऑनलाइन शिकायत प्रकोष्ठ कार्यालय के ईमेल पता [email protected] पर भी मेल कर सकते हैं। प्राप्त शिकायतों के संबंध में त्वरित एवं निष्पक्ष जांच के पश्चात संबंधित शिकायतकर्ताओ को अवगत भी कराया जाएगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING