Connect with us

उत्तराखण्ड

भूमियाधार जीआईसी में जीर्णशीर्ण टायलेट की दीवार भरभरा कर गिरी, दो छात्र घायल

सीएन, नैनीताल। बुधवार को निकटवर्ती ग्राम भूमियाधार में दोपहर को जीर्णशीर्ण शौचालय की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर  दो छात्र घायल हो गये। इसमें मयंक ं मक छात्र के सिर में चोट आई है। जिसे भवाली अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया मालूम हो कि शौचालय की स्थिति अत्यधिक जीर्णशीर्ण होने व दीवार बिना किसी मजबूत बीम से न बना कर उसे खड़ा किया गया था। स्कूल के प्रधानाचार्य त्रिभुवन आर्य ने बताया कि शौचालय के जीर्णशीर्ण होने के बावत अधिकारियों को लिखित सूचना दे दी गई थीं। मालूम हो कि इस विद्यालय का उच्चीकरण भूमियाधार निवासी व तत्कालीन कांग्रेसी विधायक सरिता आर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से करवाया था। सरिता आर्य वर्तमान में भाजपा विधायक हैं। बावजूद स्कूल भवनों की हालत जानलेवा बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बीरशिवा स्कूल रानीखेत की छात्रा मनसा नेगी ने जिला-स्तर पर प्रथम रैंक पर अमर उजाला ओलंपियाड की परीक्षा उत्तीर्ण की
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING