Connect with us

उत्तराखण्ड

डीएम रयाल ने वित्तीय वर्ष समाप्ति पर विभागों द्वारा बेहतर प्रगति पर प्रशन्नता व्यक्त की

सीएन,नैनीताल। सोमवार को विकास भवन भीमताल सभागार में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए वित्तीय वर्ष समाप्ति पर विभागों के द्वारा बेहतर प्रगति पर प्रशन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार विकास कार्यों को निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला अधिकारी ने कहा की निर्धारित समय पर विकास कार्यों को पूर्ण कर शतप्रतिशत धनराशि करना एक बेहतर परंपरा है सभी विभाग आगे भी इस परंपरा को कायम रखें, जिससे जिला विकास की ओर अग्रसर होने के साथ ही जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जो विभाग ए श्रेणी में है वित्तीय वर्ष समाप्ति तक वह ए श्रेणी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष के अंतिम 15 दिन रह गए हैं इस हेतु अधिकारी तत्परता से कार्य करें। जनपद किसी भी योजना में पीछे ना रहे यह सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान तक जिला योजना अंतर्गत 99 प्रतिशत धनराशि विभागों द्वारा व्यय कर ली गई है पूर्व में 31 मार्च तक धनराशि व्यय करने की परंपरा को तोड़कर विभागों के द्वारा जो कार्य किया गया वह सराहनीय है भविष्य में भी विभाग इसी प्लानिंग के तहत कार्य करें। उन्होंने 4 विभागों में अवशेष धनराशि को भी बुधवार तक पूर्ण व्यय करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला योजना की संरचना तैयार होनी है इस हेतु सभी विभाग अभी से जिला योजना के प्रस्ताव तैयार कर लें। प्रत्येक विभाग जन उपयोगी व वचनबद्ध कार्यों को प्राथमिकता दें। प्रत्येक क्षेत्र में जिले का विकास हो इस हेतु विभाग ऐसे प्रस्ताव तैयार करें। जिलाधिकारी ने पेयजल एवं सिंचाई विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस ग्रीष्मकाल में पेयजल की किल्लत बढ़ सकती है इस हेतु जल शक्ति से संबंधित विभागों के सभी खंड अभी से तैयारी कर लें, जहां जहां पेयजल की किल्लत की संभावना है,उन स्थानों में वैकल्पिक व्यवस्था, टैंकरों के माध्यम से पेयजल वितरण की व्यस्था सुनिश्चित करें और लीकेज को ठीक किया जाय सभी व्यवस्था को ठीक से सूनिश्चित किया जाए, पूर्व से ही विभाग कार्य योजना तैयार करते हुऎ पेयजल वितरण प्रणाली को दुरुस्त रखें। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को खरीफ की बुवाई के लिए समुचित सिंचाई की अभी से तैयारी कर लेने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कृषि, उद्यान एवं वन विभाग को अगले वीत्तीय वर्ष की जिला योजना में किसानों की खेती को जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान की रोकथाम के लिए चैनफैंसिंग व तार बाढ़ के अधिक से अधिक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक मेें मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे, सीएमओ डॉ हरीश पंत,अर्थसंख्याधिकारी डा. मुकेश सिंह नेगी,एपीडी चंद्रा फर्त्याल सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING