Connect with us

उत्तराखण्ड

एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी एवं जमाखोरी को रोकने के लिए करें छापेमारी : डीएम रयाल

सीएन, नैनीताल। जिला जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि वर्तमान अन्तर्राष्ट्रीय परिदृश्य के परिप्रेक्ष्य में जनपद अन्तर्गत घरेलू गैस की कीमतों में वृद्धि तथा कतिपय स्थानों पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायतें सामने आ रही है। एलपीजी गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की रोकथाम एवं वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाये रखना अत्यावश्यक है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने अपर जिला अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी तथा समस्त उप जिला अधिकारियों सहित  जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये है कि एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी एवं जमाखोरी को रोकने के दृष्टिगत लगातार छापेमारी की कार्यवाही करते हुए जनपद अर्न्तगत गैस वितरण एजेन्सियों पर प्रभावी पर्यवेक्षण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश जारी करते हुए गैस एजेन्सियों से सम्बन्धित गोदाम में स्टॉक की स्थिति, एलपीजी सिलेन्डर वित्तरण की स्थिति, सिलेंडरों के वितरण व्यवस्था में एक के पश्चात् दूसरे सिलेंडर में अन्तराल से सम्बन्धित नियमों का पालन की स्थिति, एलपीजी सिलेंडरो के अवैध रिफिलिंग पर कार्यवाही तथा उपभोक्ता को निर्गत गैस वितरण पासबुक में वितरण से सम्बन्धित विवरण का अंकन  करने को कहा है। उन्होने कहा कि छापेमारी की कार्यवाही के दौरान  विशेष निगरानी रखते हुए अनियमितता पाये जाने की स्थिति में प्रभावी कार्यवाही करना भी सुनिश्चित करें।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING