Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : गोवंश को निराश्रित करने वाले गौपालकों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी :  डॉ. राजेंद्र

गोवंश को निराश्रित करने वाले गौपालकों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी :  डॉ. राजेंद्र
सीएन, नैनीताल।
उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र अन्थवाल ने नैनीताल क्लब में जनपद नैनीताल में गौ कल्याण से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने गौशाला स्थापना एवं संचालन समिति तथा जनपदीय पशु क्रूरता निवारण समिति से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में पशु कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत संस्थाएं, ग्राम गौसेवक योजना, गौशालाओं की स्थिति, निर्माणाधीन गौ सदनों हेतु भूमि चिन्हीकरण, नवीन प्रस्तावों की स्वीकृति, गौवंश पंजीकरण एवं चालान आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जनपद में जो व्यक्ति गोवंश को निराश्रित छोड़ते हैं उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए और नगर निकाय इस हेतु अर्थदण्ड की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने पशुपालकों से आग्रह किया कि वे अपने पशुओं का पंजीकरण अवश्य कराएं ताकि उन्हें पशु बीमा योजना एवं अन्य योजनाओं का लाभ मिल सके। डॉ. अन्थवाल ने कहा कि निर्माणाधीन गौशालाओं को शीघ्र पूर्ण किया जाए और सुरक्षित स्थानों पर ही गौशालाओं का निर्माण हो। सभी गौशालाओं में भूसा भंडारण की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी गौवंश निराश्रित न रहे। इस पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीसी जोशी ने बताया कि वर्तमान में जनपद के गौ सदनों में लगभग 3000 गौवंश शरणागत हैं तथा तीन गौशालाएं निर्माणाधीन हैं। पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा गौवंश पंजीकरण का कार्य वृहद स्तर पर किया जा रहा है। अध्यक्ष ने सुझाव दिया कि रात के समय पशुओं की सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए उनके गले में रेडियम रिफ्लेक्टर कॉलर लगाए जाएं, जिससे न केवल पशुओं की बल्कि आमजन की भी सुरक्षा हो सके। पुलिस विभाग को निर्देशित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि जनपद से बाहर जाने वाली संदिग्ध गाड़ियों की नियमित रूप से गहन जांच की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड की सीमा से लगे जनपदों में गोवध के मामलों की संभावनाएं अधिक होती हैं, अतः पुलिस और प्रशासन सीमाओं पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें। उन्होंने निर्देश दिए कि गौ सेवकों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया जाए तथा गौवंश से संबंधित अपराधों पर कठोरता से कार्यवाही की जाए। शिक्षा विभाग के संबंध में अध्यक्ष ने कहा कि पशु कल्याण एवं गौ संरक्षण के विषय में विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने हेतु जुलाई माह से जनपद की समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं एवं साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि इससे नई पीढ़ी में गौवंश के संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित होगी। डॉण् अन्थवाल ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विकासखंड में गौशाला निर्माण हेतु भूमि का चयन कर प्रस्ताव जनपद स्तरीय समिति को शीघ्र भेजे जाएं। साथ ही सभी गौ सदनों में शरण क्षमता का निर्धारण, गौवंश टैगिंग एवं उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड पर जानकारी की अपलोडिंग अनिवार्य रूप से की जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनामिका, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, एसडीएम नवाजिश खलीक, सीओ प्रमोद शाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING