Connect with us

उत्तराखण्ड

कीड़ा जड़ी के दोहन को हिमालयी क्षेत्र में गये युवक की फिसलने से मौत

सीएन, बागेश्वर। कीड़ा जड़ी के दोहन को हिमालयी क्षेत्र की तरफ गया एक युवक बर्फ में फिसल गया। जिसके कारण वह गहरी खाई में गिर गया। घटना में उसकी मौत हो गई।पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। सुंदरढूंगा घाटी की तरफ कीड़ा जड़ी खोजने गया मल्ला बाछम गांव निवासी 28 वर्षीय देवेंद्र सिंह पुत्र करम सिंह की खाई में गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह बर्फ में फिसल गया था। ग्रामीणों ने राजस्व विभाग को घटना की सूचना दी।
स्थानीय लोगों के अनुसार शव का पंचनामा किया गया है। इधर, थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। ग्रामीणों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। घटना की जांच की जाएगी। इधर, भाजपा के सज्जन लाल टम्टा, कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपंअ हरीश ऐठानी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट आदि ने मृतक परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING