Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यसभा के लिए उत्‍तराखंड से डा. कल्‍पना सैनी के नाम पर मुहर

सीएन, देहरादून। भाजपा हाईकमान ने राज्‍यसभा के लिए उम्‍मीदवारों की सूची रव‍िवार को जारी कर दी है। उत्‍तराखंड से डा. कल्‍पना सैनी के नाम पर मुहर लगा दी है। चार जुलाई को राज्‍यसभा से खाली हो रही सीट के लिए एक उत्‍तराखंड से भी है। जिसके लिए डा.कल्‍पना सैनी भाजपा की प्रत्‍याशी होंगी। रुड़की रहनी वाली डा. कल्‍पना सैनी राज्‍य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्‍यक्ष हैं। ज‍िन्‍हें अब राज्‍यसभा का ट‍िकट दिया जाएगा। कल्पना सैनी हरिद्वार भाजपा की जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं 2022 विधानसभा चुनाव में उन्होंने रुड़की विधानसभा सीट से मजबूत दावेदारी पेश की थी। भाजपा हाईकमान ने उन्हें प्रत्याशी बनाकर, दो महीने से मीडिया में चल रही कयासबाजी पर भी रोक लगा दी है। कल्पना सैनी एक शिक्षक थी, वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुडी रही

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING