Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने कार्बेट टाइगर रिजर्व ढिकाला रेंज का भ्रमण किया

कहा-वन एवं वन्यजीव उत्तराखण्ड की समृद्ध सम्पदा, इन्हें बचाये रखना सबकी जिम्मेदारी
सीएन, नैनीताल।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि)ने बुधवार को कार्बेट टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया। ढिकाला रेंज पंहुचकर उन्होंने कहा की कार्बेट टाइगर रिजर्व विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जो देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन को आधुनीकीकरण से जोड़ते हुए पर्यटकों हर संभव सुविधा मुहैया कराने का प्रयास किया जाए इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए की वन्यजीवों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। राज्यपाल ने कहा की वन एवं वन्यजीव उत्तराखण्ड की समृद्ध सम्पदा हैं, इन्हें बचाये रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस समृद्ध सम्पदा को सदैव जीवन्त रखने के हर संभव प्रयास किये जाएं। वन सम्पदा को बचाए रखने से प्राकृतिक एवं पर्यावरणीय संतुलन बना रहता है जो उत्तराखण्ड के परिपेक्ष्य में बहुत आवश्यक है। राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि पर्यटकों के लिए अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ाने पर भी विचार किया जाय। उन्होंने कहा की पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने के साथ-साथ कार्बेट क्षेत्र में ड्रोन, रिमोटली कंट्रोल्ड कैमरा, सर्विलांस उपकरण, ऑल टैरेन व्हीकल(एटीवी) आदि की संख्या बढ़ाई जाए। भ्रमण के दौरान कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक नरेश कुमार से टाइगर रिजर्व की जानकारी प्राप्त की। निदेशक ने जानकारी दी की एशिया का इस पहले टाइगर रिजर्व में 231 बाघ सहित 1226 हाथी हैं व यहां 600 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां हैं। उन्होंने टाइगर रिजर्व के संचालन व रखरखाव के दौरान आ रही चुनौतियों, मानव संसाधन की कमी आदि की जानकारी दी। इस दौरान राज्यपाल ने कार्बेट टाइगर रिजर्व में कार्यरत कर्मचारियों से मुलाकात की और उनका हौसला बढाया। उन्होने कार्यरत कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी। राज्यपाल ने कर्मचारियों के लिए दुर्घटना बीमा, पेंशन, बच्चों की शिक्षा, उनके परिवारों की रहने की उचित व्यवस्था आदि बनाए जाने हेतु वन मंत्री से मुलाकात कर इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। भ्रमण के दौरान प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, उपनिदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व नीरज शर्मा, रेंज ऑफिसर इको टूरिज्म संजय पांडे आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING