Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : शादी का सामान लेने गये थे…नही लौटे जिन्दा, खुशी मातम में बदली

सीएन, सितारगंज। खटीमा रोड पर सड़क हादसे में सिसईखेड़ा के रेस्टोरेंट स्वामी की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे। मृतक के घर में शादी समारोह चल रहा था और आज शुक्रवार को भतीजे की शादी है। ग्राम डोहरी, सिसईखेड़ा निवासी 41 वर्षीय गुरदेव सिंह पुत्र दयाल सिंह के घर में इन दिनों शादी की तैयारियां चल रही थीं। बताया गया कि गुरदेव शादी का सामान लेने सितारगंज आए थे। लौटते समय खटीमा मार्ग पर सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया और उनकी बाइक सड़क की बीच की रेलिंग से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गुरदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। गुरदेव का सिसईखेड़ा में रेस्टोरेंट था और उनकी क्षेत्र में अच्छी पहचान थी। हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय व्यापारियों की भीड़ अस्पताल में उमड़ पड़ी। पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने भी अस्पताल पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। गुरदेव अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING