Connect with us

उत्तर प्रदेश

अपने गांव में घूमने निकले योगी, बुजुर्गों से पूछा-मुझे पहचानते हो

भाई महेंद्र के बेटे के मुंडन संस्कार में हुए शामिल, बच्चे करते रहे फोटो खिंचवाने की जिद
सीएन, यमकेश्वर।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच वर्ष बाद अपने पैतृक गांव के दौरे पर हैं। अपने घर में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार की सुबह योगी आदित्यनाथ ने अपने स्वजन के साथ गांव का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अपने गृह ब्‍लाक यमकेश्वर पहुंचे थे। जहां से वह अपने पंचूर स्थित गांव पहुंचे थे। रात को वह अपने पैतृक आवास में ही रुके, उनके लिए यहां एक कक्ष सुरक्षित रखा गया है। गांव में योगी आदित्यनाथ अपने भाई महेंद्र सिंह बिष्ट के बेटे के मुंडन संस्कार में भी शामिल हुए। बुधवार की सुबह योगी आदित्यनाथ अपने नियमित समयानुसार उठे और नित्य कार्यों से निवृत्त हुए। वह अपने परिवार जन के साथ गांव के भ्रमण पर निकले। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके हालचाल जाने। इस बीच गांव में कई लोग योगी आदित्यनाथ को उनके पुराने नाम अजय कहकर पुकारते नजर आए। योगी आदित्यनाथ ने विनम्रता के साथ सभी से मुलाकात की। वह बुजुर्गों को यह भी पूछते रहे कि क्या वह उन्हें पहचान रहे हैं। इस पर ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें कौन नहीं जानता है, वह तो रोजाना उन्हें टीवी पर देखते हैं। जिसको सुनकर योगी आदित्यनाथ मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। गांव में भ्रमण के दौरान कई बच्चे उनके साथ फोटो खिंचवाने की जिद करते रहे। योगी आदित्यनाथ ने किसी को निराश नहीं किया और सहर्ष उनसे मुलाकात करते हुए फोटो भी खिंचवाई। गांव की गलियों में घूमते हुए योगी आदित्यनाथ अपने बचपन के दिनों में खो गए। भ्रमण के बाद योगी आदित्यनाथ अपने घर में भतीजे के मुंडन संस्कार में सम्मिलित हुए।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING