Connect with us

उत्तराखण्ड

एचएफबी, एनसीआर ने 2 के मुकाबले 1 गोल से नैनीताल को हराया

एचएफबी, एनसीआर ने 2 के मुकाबले 1 गोल से नैनीताल को हराया
सीएन, नैनीताल।
नैनीताल हॉकी एकेडमी द्वारा आयोजित एवं सेंचुरी पल्प एंड पेपर लालकुआं द्वारा प्रायोजित अखिल भारतीय महिला हॉकी कप 2022 के फाइनल में एचएफबी, एनसीआर ने 2 के मुकाबले 1 गोल से नैनीताल को हराया तथा 2022की विजेता बनी। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य ने पुरुस्कार वितरण किया। विधायक ने नैनीताल हॉकी अकैडमी को खिलाड़ियों के किट हेतु एक लाख की घोषण विधायक निधि से की तथा सभी खिलाड़ियों को बधाई दी ।अध्यक्ष मुकेश जोशी एवम ओलंपियन राजेंद्र रावत ने विधायक सरिता आर्य को पुस्पगुच देकर तथा साल पहनाकर सम्मानित किया। विजिस्ट अतिथि कुरमांचल बैंक के चेयरमैन विनय साह को पुस्पगुछ एवम प्रतीक चिन्ह दिया गया।संचालन हेमंत बिष्ट, प्रो ललित तिवारी ने किया। आखों देखा हाल भी सुनाया। एचफबी, एनसीआर के तरफ से पूजा एवम शुभम ने गोल किए तथा नैनीताल के तरफ से प्रियंका बिष्ट नए एक गोल किया।मध्यांतर तक दोनो टीम एक एक गोल से बराबर रही । स्वर्गीय गंगा प्रसाद साह की स्मृति में अनिता नैनीताल को सम्मानित किया गया तथा 2100 रुपया पुरुस्कार दिया गया। निर्णायक विकास पंत, अमित कुमार रहे। तकनीकी टेबल में गिरीश भट्ट, गंगा सागर, अनिल रावत मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पूर्व ओलंपियन राजेंद्र रावत, मुकेश जोशी मंटू, कैलाश बोरा आशू, मनोज साह, नरेन्द्र बिष्ट, डा मनोज बिष्ट गुड्डू, अतुल साह, आनंद मेहता एवं भारती साह, जगदीश बावड़ी, बिमल चौधरी, मुकुल जोशी प्रो डीएस बिष्ट, बहादुर सिंह रावत ,रोहित साह, डॉक्टर घनश्याम साह, प्रो केबी मेलकानी, राजेंद्र बिष्ट, धर्मेंद्र शर्मा, प्रीति डंगवाल, श्रुति साह, अतुल साह,रमन दीप सिंह, सहित हॉकी प्रेमी आदि उपस्थित रहे। नैनीताल हॉकी अकादमी ने सभी का धन्यवाद दिया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING