Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : लेनदेन के विवाद में युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की, भाजपा नेता पर गंभीर आरोप

सीएन, पौड़ी। उत्तराखंड में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लेनदेन के विवाद में युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना पौड़ी गढ़वाल जिले के तलसारी गांव की है। एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरूवार सुबह की है, जब 32 वर्षीय जितेंद्र सिंह नेगी, पुत्र सतीश चंद्र, ने अपने घर में यह कदम उठाया।आत्महत्या से पहले जितेंद्र ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उसने आत्महत्या के पीछे की वजह बताते हुए एक भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि वायरल वीडियो के आधार पर भाजपा नेता हिमांशु चमोली को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो में किए गए आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है और पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई वीडियो और साक्ष्यों की पुष्टि के आधार पर की जाएगी।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING