Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी में आज शुक्रवार को भारत के उपराष्ट्रपति धनकड़ से शिष्टाचार भेंट करेंगे

सीएन, नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार, 27 जून को एक दिवसीय दौरे पर नैनीताल जिले के हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। यह दौरा राज्य की प्रमुख विकास परियोजनाओं के निरीक्षण और उच्चस्तरीय शिष्टाचार भेंटों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी पूर्वाह्न 10:55 बजे देहरादून से प्रस्थान कर दोपहर 12:05 बजे आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां वह भारत के उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:50 बजे हेलीकॉप्टर से बहुउद्देशीय जमरानी बांध परियोजना के कार्यों और आस-पास के क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के बाद वह सीधे देहरादून के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा राज्य की जलसंरचना और विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दृष्टिकोण से अहम है। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रखी गई है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING