Connect with us

उत्तराखण्ड

जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान 20 फरवरी 2026 तक विस्तारित

सीएन, नैनीताल। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजनमानस को लाभान्वित करने हेतु शासन के निर्देशों के क्रम में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान 20 फरवरी 2026 तक विस्तारित किया गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि 20 फरवरी तक विस्तारित जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार बहुउददेशीय शिविरों हेतु रोस्टरवार नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि नगर निगम हल्द्वानी में 9 फरवरी 2026, नगर पालिका रामनगर में 11 फरवरी, नगर पंचायत कालाढूगी में 12 फरवरी, नगर पालिका भवाली में 16 फरवरी, नगर पंचायत लालकुंआ में 18 फरवरी, नगर पालिका भीमताल में 19 फरवरी तथा नगर पालिका नैनीताल में 20 फरवरी 2026 को आयोजित किये जायेंगे। जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि उक्त बहुउददेशीय शिविरों में केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु विभागीय स्टॉल लगाना भी सुनिश्चित करें।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING