Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल के युवा व्यवसायी जीतेन्द्र का दुर्घटना में निधन


जीतू भाई के निधन की सूचना मिलते ही नैनीताल में शोक की लहर दौड़ी
सीएनए नैनीताल।
नैनीताल के युवा व्यवसायी जीतेन्द्र सिंह ( जीतू भाई ) का बीती रात्रि रोड एक्सीडेंट में आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मल्लीताल क्षेत्र निवासी एवं कोका कोला के डिस्ट्रीब्यूटर जीतेन्द्र सिंह उर्फ़ जीतू भाई किसी कार्यवश दिल्ली गए थे। बीते रात्रि वह दिल्ली से लौट रहे थे। मुरादाबाद के समीप कुछ कार्य के चलते वह जैसे ही गाडी से उतरे , पीछे से तेज गति से आये वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें तुरंत नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया , जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे पत्नी एवं 2 पुत्रियों सहित भाई एवं अन्य परिवारजनों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। जीतेन्द्र सिंह का नैनीताल में डीजे सहित कोका कोला एवं कई अन्य कंपनियों का थोक का व्यापार है। बेहद नम्र और मिलनसार स्वभाव के धनी रहे जीतू भाई के आकस्मिक निधन से हर कोई स्तब्ध है। कई सामाजिक कार्यों में उनकी बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी रहती थी , जिसकी कमी हमेशा खलती रहेगी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING