Connect with us

उत्तराखण्ड

न्यायमूर्ति विपिन सांघी नैनीताल हाईकोर्ट के 12 वें मुख्य न्यायाधीश बने

सीए, देहरादून। न्यायमूर्ति विपिन सांघी नैनीताल हाईकोर्ट के 12वें मुख्य न्यायाधीश बन गए। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राजभवन में न्यायमूर्ति विपिन सांघी को शपथ दिलाई। राजभवन में मुख्य न्यायाधीश का शपथ ग्रहण कार्यक्रम लगभग आठ मिनट चला। मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने राष्ट्रपति की न्यायमूर्ति विपिन सांघी को उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल का मुख्य न्यायाधीश बनाने से संबंधित अधिसूचना पढ़ी। इससे पहले उत्तराखंड पहुंचने पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल व सौरभ बहुगुणा सम्मिलित हुए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल फागोत्सव की   फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार डॉ. मोहित  सनवाल ने झटका
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING