Connect with us

उत्तराखण्ड

कथक नृत्यांगना वेदान्ती काे संस्कृति मंत्रालय से मिलेगी स्कॉलरशिप

वर्ष 2014 में 11 वर्ष की आयु में मंत्रालय से पहली बार मिली थी स्कॉलरशिप
पांच वर्ष की आयु से अपनी मां डॉ दीपा जोशी से ले रही है कथक नृत्य की शिक्षा
सीएन, नैनीताल।
नैनीताल जिले की कथक नृत्यांगना वेदान्ती जोशी को का पुनः भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय सीसीआरटी से मिलने वाली स्कॉलरशिप के लिए चयन हुआ है। वर्ष 2014 में 11 वर्ष की आयु में मंत्रालय से पहली बार स्कॉलरशिप मिली। उसके उपरांत लगातार चौथी बार 2022 में उन्हें यह स्कॉलरशिप आगामी दो वर्षों के लिए प्रदान की गई है। वेदान्ती की शिक्षा की शुरुआत सेंट मेरी नैनीताल से हुई। उसके उपरांत सेंट टेरेसा हल्द्वानी से दसवीं और फिर निर्मला स्कूल कॉमेंट से बारहवीं पास की वर्तमान मे दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दू कॉलेज से राजनीति (आनर्स) कर रही है। वेदान्ती कथक नृत्य की कई राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं साथ ही वेदान्ती ने देश के कई प्रतिष्ठित मंचों में कथक नृत्य की प्रस्तुतियाँ दी। कोरोना महामारी के वैश्विक संकट में लॉक डाउन के समय वेदान्ती ने सोशल मीडिया पर अपनी कला विधा कथक नृत्य के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। आठ वीडियो कोरोना जागरुकता पर और चार वीडियो पीस ऑफ माइंड पर आधारित हैं। कोरोना पर बने इन वीडियो को राष्ट्रीय चैनल्स व उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश दूरदर्शन से भी प्रसारित किया जा चुका है। वेदान्ती जोशी को उत्तराखण्ड सरकार के उत्तराखण्ड की बेटी सम्मान, हरियाणा से संगीत पुरुषोत्तम संगीत अवार्ड, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से किशोर संगीत कला शिरोमणि अवार्ड आदि सम्मान प्राप्त है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING