Connect with us

उत्तराखण्ड

केदारनाथ धाम : अब वीआईपी द्वार से प्रवेश पर रोक, मोबाइल ले जाना भी प्रतिबंधित

केदारनाथ धाम : अब वीआईपी द्वार से प्रवेश पर रोक, मोबाइल ले जाना भी प्रतिबंधित
सीएन, देहरादून।
केदारनाथ में अब बाबा केदार के दर्शन का समय कम कर दिया गया है। इसके अलावा केदारनाथ धाम में अब बाबा के दरबार में वीआईपी द्वार से प्रवेश पर रोक लगा दी है। मोबाइल ले जाना भी प्रतिबंधित कर दिया है। मंदिर समिति ने अब सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक ही श्रद्धालुओं के लिए बाबा केदार के दर्शन करने की अनुमति दी है। जो कि पहले सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक दर्शन के लिए खुले रहते थे। यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की कम होती संख्या को देखते हुए शुरू की गई है। इससे पहले शुक्रवार से केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के लिए मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने व बंद करने के समय में बदलाव किया है। जिससे अब श्रद्धालुओं के लिए भी दर्शनों का समय कम हो गया है। अब सुबह पांच बजे से केदारनाथ मंदिर में दर्शन हो रहे हैं। जबकि रात में 9 बजे कपाट बंद हो रहे हैं। मानसून के सक्रिय होने व यात्रियों की कम होती संख्या को ध्यान में रखते नई व्यवस्था बनाई गई है। केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को खुले थे। जिसके बाद यात्रा का संचालन शुरू हुआ था। केदारनाथ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा साढ़े 8 लाख पार हो चुका है। अब तक सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक दर्शन हो रहे थे। लेकिन अब मंदिर समिति ने नियमों में बदलाव कर दिया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING