Connect with us

अल्मोड़ा

कुमाऊं गढ़वाल के बीच सामंजस्य कर कांग्रेस को करेंगे मजबूत : करन

स्टेट हाईवे होकर माहरा का काफिला गनियाद्योली होकर नगर के गांधी चौक पहुंचा
सीएन, रानीखेत।
नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन सिंह माहरा ने कहा कि कुमाऊं व गढ़वाल के बीच बेहतर सामंजस्य व संतुलन कायम कर संगठन को नई मजबूती दी जाएगी। कहा कि सभी कांग्रेसी विधायक एकजुट हैं। पार्टी में मेहनती कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा। सरकार को महंगाई ही नहीं भ्रष्टाचार व विकास के मुद्दे पर सड़क से सदन तक सवालों से घेरा जाएगा। भ्रष्टाचार के मुद्दे उछाल सरकार को बेनकाब करेंगे। कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेसराज में जनकल्याणकारी योजनाओं पर अमल को भाजपा सरकार पर लगातार दबाव बना आक्रामक विपक्ष की दमदार उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी। भुजान में मातृशक्ति ने पारंपरिक अंदाज मे तिलक कर स्वागत किया। यहां जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मतभेद भूल कांग्रेस की मजबूती में जुटने का आह्वïन किया। कहा कि हार से हताश नहीं बल्कि खामियां दूर कर संगठन मे अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ सशक्त बनें। स्टेट हाईवे होकर माहरा का काफिला गनियाद्योली होकर नगर के गांधी चौक पहुंचा। जहां कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व फूलमालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। गाांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद माहरा नगर में लोगों का अभिवादन स्वीकार करने पहुंचे। इस दौरान डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, डेयरी फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष दीप सिह डांगी, जिलाध्यक्ष महेश आर्या, ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, अध्यक्ष गोपाल देव, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, हेमंत मेहरा, सोनू सिद्दीकी, संदीप बंसल, अतुल जोशी, चंदन बिष्ट, विनीत चौरसिया आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING