Connect with us

उत्तराखण्ड

कूटा ने डीएसबी परिसर के पूर्व छात्र का कृषि विवि का कुलपति बनने पर खुशी जाहिर की

कूटा ने डीएसबी परिसर के पूर्व छात्र का कृषि विवि का कुलपति बनने पर खुशी जाहिर की
सीएन, नैनीताल।
कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय डीएसबी परिसर के पूर्व छात्र तथा कुलपति वीर चंद्र सिंह गढ़वाली वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के कुलपति प्रो. अजीत कर्नाटक को उदयपुर राजस्थान के कृषि विश्विद्यालय का कुलपति नियुक्त होने पर खुशी व्यक्त की है तथा प्रो कर्नाटक को बधाई दी है। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के अनुमोदन पश्चात प्रमुख सचिव सुबीर सिंह ने आदेश जारी किए। कूटा ने इसे उत्तराखंड का गौरव कहा है कर्नाटक डीएसबी परिसर से जंतु विज्ञान से एमएससी करने के बाद पीएचडी की तथा पंतनगर विश्वविद्यालय में अपना कैरियर शुरू किया वो वहा विभिन्न पदों पर प्रशासनिक सेवा कर चुके है। पूर्व में प्री कर्नाटक दून विश्वविद्यालय के कुलपति भी रह चुके है। कूटा ने प्रो. कर्नाटक के उज्ज्वल भविष्य कामना के साथ हर्ष व्यक्त किया है। कूटा की तरफ से प्रो. ललित तिवारी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. रीतेश साह, डॉ. सुहैल जावेद, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. पैनी जोशी, डॉ. सीमा चौहान, डॉक्टर रितेश साह, डॉक्टर नागेंद्र शर्मा सहित अन्य प्राध्यापकों ने खुशी व्यक्त की है। कूटा ने उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट जनरल अवकाश प्राप्त अनिल चौहान को देश का नया सीडीएस बनने पर बधाई एवम शुभकामनाएं दी है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING