Connect with us

उत्तराखण्ड

विधायक किशोर ने पैतृक गांव में खेतों में हल चलाकर की खेती की शुरुआत

विधायक किशोर ने पैतृक गांव में खेतों में हल चलाकर की खेती की शुरुआत
सीएन, टिहरी।
वादे के अनुसार टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने अपने पैतृक गांव पाली में हल चलाकर खेती की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने अपने गांव को आदर्श गांव बनाने की बात भी कही।बीते मई के प्रथम सप्ताह में विधायक किशोर उपाध्याय ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से जनता से वादा किया था कि वे अगले फसली सीजन में गांव से खेती का काम शुरू करेंगे। पोस्ट में उन्होंने कहा कि बचपन में उन्होंने पिता पीतांबर, माता एकादशी और भाइयों के साथ खेती की थी। उस दौरान पशुपालन में पूरी रुचि से काम किया था। गांव से पलायन और खेती के प्रकृति संतुलन व जीवन के आधार के रूप में बताते हुये विधायक ने जाखणीधार ब्लाक के अपने गांव पाली में खेतों में स्वयं हल चलाकर खेती की शुरुआत की है। हल चलाने के साथ ही संकल्प लिया कि सबसे पहले अपने गांव को एक आदर्श गांव के रूप में कृषि के क्षेत्र में विकसित करेंगे, उसके बाद पूरी विधानसभा को कृषि व बागवानी का मॉडल बनायेंगे। इससे पलायन भी रोका जा सकेगा और खेती से जुड़कर आजीविका के लिए स्वालंबी बनने का काम भी होगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING