Connect with us

उत्तराखण्ड

टनकपुर-चम्पावत मार्ग पर तेंदुए के हमले में युवक घायल, तेंदुए के हमले का चौथा मामला

टनकपुर-चम्पावत मार्ग पर तेंदुए के हमले में युवक घायल, तेंदुए के हमले का चौथा मामला
सीएन, टनकपुर।
टनकपुर.चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की सुबह टनकपुर.चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेंदुए ने एक बार फिर से एक युवक पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि युवक तेंदुए के हमले से बचने से सफल रहा। तेंदुए के हमले से युवक के हाथ में चोट आई है, जिसका उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि इन दिनों टनकपुर.चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेंदुए के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते तीन दिनों में तेंदुए के हमले का चौथा मामला सामने आया है। वहीं देर रात गीता बोहरा पुत्री सोबन सिंह बोहरा निवासी टनकपुर उम 26 साल अपने निजी वाहन से चम्पावत से टनकपुर आ रही थी। आठवां मील के समीप उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया। आफताब आलम ने बताया घायल बालिका को उपचार के बाद अवकाश दे दिया गया है। वहीं आज सुबह निवासी सुमित कश्यप पुत्र किशन निवासी लोहाघाट रक्षाबंधन में बनने बनबसा आए थे। शुक्रवार सुबह वो बनबसा अपनी स्कूटी से लोहाघाट की ओर जा रहे थे, तभी करीब साढ़े छह बजे अमरु बैंड से कुछ पहले तेंदुए ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां घायल का उपचार किया जा रहा है। घायल युवक के हाथ पर हमला किया गया है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING