Connect with us

उत्तराखण्ड

7 साल पहले शादी, 3 साल की मासूम, आईटीबीपी जवान दिनेश देश के लिए हुए शहीद

7 साल पहले शादी, 3 साल की मासूम, आईटीबीपी जवान दिनेश देश के लिए हुए शहीद
सीएन, पिथौरागढ़।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम के पास चंदनवाणी में हुए आइटीबीपी बस हादसे में उत्तराखंड का लाल शहीद हो गया। पिथौरागढ़ के भुरमुनी गांव निवासी जवान दिनेश सिंह बोहरा इस बस हादसे में शहीद हो गया है। जैसे ही यह खबर परिवार को मिली परिवार में कोहराम मच गया। जिसके बाद पूरे गांव में गमगीन माहौल है। शहीद जवान दिनेश बोहरा पिथौरागढ़ जिले के भुरमुनी गांव का निवासी है। आइटीबीपी की चौथी बटालियन में तैनात दिनेश वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में तैनात था। वर्तमान में अमरनाथ यात्रा ड्यूटी में जम्मू कश्मीर में तैनात था। मंगलवार सुबह जम्मू कश्मीर में हुए आइटीबीपी बस हादसे में पिथौरागढ़ के दिनेश सिंह बोहरा के शहीद होने की खबर मिली लेकिन मृतक के घर का पता नहीं होने से संशय बना रहा। जिसके बाद देश शाम परिजनों को आइटीबीपी ने दुखद सूचना दी। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार एक साल पूर्व तक वह आइटीबीपी लोहाघाट में तैनात था। जहां से उसका तबादल अरुणाचल हुआ था। शहीद दिनेश बोहरा उम्र 32 वर्ष के पिता का नाम पूरन सिंह और पत्नी का नाम बबीता बोहरा है। दिनेश सिंह की शादी सात साल पहले हुई थी। उनकी तीन साल की बेटी है। दिनेश अपने घर में सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई राकेश बोरा हल्द्वानी में नर्सिंग अधिकारी हैं। शहादत की सूचना मिलने पर पिता पूरन सिंह बोहरा, मां गीता बोहरा, पत्नी बबीता बोहरा का रो-रोकर बुरा हाल है। दिनेश सिंह डेढ़ माह पूर्व ही अवकाश व्यतीत कर ड्यूटी पर गया था। अब जैसे ही शहीद होने की खबर मिली तो पूरा गांव शोक में डूब गया है। मंगलवार की सुबह 37 आईटीबीपी कर्मियों और जम्मू-कश्मीर के दो पुलिस कर्मियों को ले जा रही बस ब्रेक फेल होने के बाद फिसलकर पहलगाम के निकट नदी में जा गिरी। इस हादसे में आईटीबीपी के सात जवानों की मौत हो गई। 30 अन्य जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके अनंतनाग स्थित सेना के अस्पताल में लाया गया। आईटीबीपी के पीआरओ ने बताया, “सभी जवान अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात थे। यात्रा समाप्त होने के बाद वे वापस लौट रहे थे। सात जवानों की मौत हुई है और 30 जवान घायल हुए हैं। हम घायलों को हर संभव इलाज मुहैया कराएंगे। आईटीबीपी मुख्यालय स्थिति पर नजर रखे हुए है। प्रभावित परिवारों को सभी तरह की मदद दी जाएगी।” सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहलगाम में हुए बस हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ‘जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में आईटीबीपी के जवानों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से शहीद जवानों को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में आईटीबीपी के जवानों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से शहीद जवानों को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING