Connect with us

उत्तरकाशी

मां गंगा के मायके गंगोत्री के मार्कण्डेय मंदिर मुखवा में कलश यात्रा निकाली

मां गंगा के मायके गंगोत्री के मार्कण्डेय मंदिर मुखवा में कलश यात्रा निकाली
दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत 1001 दीप एक नाव में रख मां गंगा में प्रवाहित किये
सीएन, उत्तरकाशी।
श्री गंगा सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित गंगा सप्तमी के पावन पर्व पर माँ गंगा के मायके गंगोत्री के मार्कण्डेय मंदिर मुखवा में गंगा विचार मंच के गंगोत्री के जिला संयोजक रावल अशोक सेमवाल के नेतृत्व में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व गंगा विचार मंच के कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता ने हर्सोल्लास के साथ गँगा सप्तमी पर्व मनाया। मुखवा गांव से समेस्वर महादेव की डोली के साथ सैकड़ों गंगा भक्तो व श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाल कर माँ गंगा के जयकारों के साथ 2 किलोमीटर दूर मार्कण्डेय मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली। गंगा तट पर स्थित मार्कण्डेय मंदिर में सबसे पहले गँगा जी की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात भक्ति गीतों व मां गंगा की स्तुति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गंगा स्वच्छता गोष्ठी व स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में गंगा विचार मंच के द्वारा कपड़े के बैग, टोपी व टी शर्ट भी बांटी गई।सैकड़ों की संख्या में मंच के कार्यकर्ताओं व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगोत्री के गंगा विचार मंच के संयोजक रावल अशोक सेमवाल के नेतृत्व में दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत 1001 दीप एक नाव में मां गंगा में प्रवाहित किये। इसी के साथ भव्य गँगा आरती के बाद हवन के साथ भंडारे के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मजिस्ट्रेट चतर चौहान, गँगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि डॉ स्वराज विद्वान, विशेष अतिथि स्वामी चेतन जी, नगरपालिका के अध्यक्ष रमेश सेमवाल, खुशाल सिंह नेगी, जितेंद्र अंग राणा, संजय पंवार, डॉ एस डी सकलानी, हर्षा रावत, शांति ठाकुर, कल्पना ठाकुर, सेना के अधिकारी, मोहन जोगिला, गजेंद्र सिंह बिष्ट , प्रधान मुखवा, प्रधान जसपुर, धराली, सूक्खी, झाला पुराली के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गंगा विचार मंच के जिला संयोजक जयप्रकाश भट्ट सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन रावल रविन्द्र सेंवल ने किया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तरकाशी

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING