उत्तराखण्ड
गौरवशाली परंपरा वाली नैनीताल पालिका अध्यक्ष सरस्वती आज लेंगी शपथ
गौरवशाली परंपरा वाली नैनीताल पालिका अध्यक्ष सरस्वती आज लेंगी शपथ
वर्ष 1842 में मसूरी, वर्ष 1845 में नैनीताल को नगर पालिका का दर्जा
चन्द्रेक बिष्ट, नैनीताल। आज शुक्रवार को नैनीताल, की नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, भवाली के पंकज आर्य, भीमताल की सीमा टम्टा अपने पद की शपथ लेंगे। पालिका बोर्ड के गठन के लिए नैनीताल नगर के मतदाताओं ने कांग्रेस की सरस्वती खेतवाल को 8098 वोट डाल कर उन्हें पालिका अध्यक्ष चुन लिया है। नैनीताल पालिका का गौरवशाली इतिहास रहा है। अब सवाल उठता है कि गौरवशाली परंपरा वाली पालिका की जनता ने कैसा अध्यक्ष चुना है। इन चुनावों में पूर्व कांग्रेस विधायक पूर्व विधायक संजीव आर्य, उक्रांद के पूर्व विधायक डा. नारायण सिंह जंतवाल व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य वर्तमान विधायक सरिता आर्य के लिए यह प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया था। यह चुनाव यशपाल आर्य, संजीव आर्य, विधायक सरिता आर्य व नारायण सिंह जंतवाल की प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया था। नैनीताल पालिका के लिए इस समय दलीय आधार पर तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिनमें कांग्रेस के सरस्वती खेतवाल, भाजपा के जीवंती भट्ट, उक्रांद के लीला बोरा व बसपा के रईश अंसारी शामिल है। विधायक सरिता आर्य, सांसद अजय भट्ट संजीव आर्य व उक्रांद के पूर्व विधायक डा. नारायण सिंह जंतवाल ने इस समय पूरी ऐड़ी चोटी का जोर लगा रखा था। देखा जाय तो नैनीताल में अधिकांश बोर्ड में निर्दलीय काबिज हुए। इस बार भी निर्दलीयों ने दलों के लोगों का पसीना निकाल दिया। अब कांग्रेस की सरस्वती खेतवाल अध्यक्ष चुन ली गई है। समाजसेवी के अलावा वह सबसे अधिक शिक्षित महिला है। देखना है कि व किस कार्ययौली से पालिका की गाड़ी आगे बढ़ती है। नैनीताल पालिका का गौरव पूर्ण इतिहास रहा है। इतिहासकारों के मुताबिक जशौद सिंह बिष्ट का कार्यकाल नैनीताल का सबसे गौरवशाली कार्यकाल माना जाता है। पालिका के वन कानून व अन्य कानून उनके ही कार्यकाल में बने। जशौद सिंह बिष्ट के सबंध में कहा जाता है कि माल रोड में वाहन प्रतिबंध होने के बावजूद जवाहर लाल नेहरू द्वारा वाहन लाये जाने पर चैयरमैन ने उन पर जुर्माना लगा दिया। उनके इस अनुशासनात्मक व्यवहार के नेहरू बेहद कायल हो गये। अंग्रेजी शासनकाल तक नैनीताल में तीन नागरिक सभासद व दो सरकारी कर्मचारी मनोनित सभासद होते थे। नैनीताल में 1953 तक जशौद सिंह बिष्ट, 1953 से 1964 तक मनोहर लाल साह पालिका के चैयरमैन बने। स्व. साह भी अपने अनुशासन के लिए काफी प्रसिद्ध रहे। उनके कार्यकाल में भारतीयों की सुविधाओं को देखते हुए पालिका के कई नियम बनाये गये। नगर हित में अंग्रेजों के द्वारा बनाये गये नियमों का सख्ती से पालन किया गया। इसके बाद 1964 से 1971 तक बालकृष्ण सनवाल, 1971 से 1977 तक किशन सिंह तड़ागी चैयरमैन बने। यह दोनों ही बाद में कांग्रेस के विधायक भी बने। 1977 से 1988 तक पालिकाओं में प्रशासकों का कब्जा रहा। बताया जाता है कि इस दौरान झील विकास प्राधिकरण का गइन होने के बाद नैनीताल में अंधाधुंध भवनों का निर्माण कर नगर को बर्बादी के कगार पर ला दिया गया। जो आज भी यथावत जारी है। नैनीताल में 1988 से 1994 तक अधिवक्ता राम सिंह रावत पालिका के चैयरमैन बने। उन्हें भी कठोर अनुशासन वाला चैयरमैन बनने का गौरव हासिल है। उनके बाद 1997 तक नैनीताल पालिका फिर प्रशासकों के अधीन रही। 1998 से 2003 तक संजय कुमार पालिका के अध्यक्ष बने। 2003 से 2008 तक कांग्रेस की सरिता आर्य चैयरमैन बनी। जो बाद में कांग्रेस की विधायक भी चुनी गई। 2008 से 2013 तक मुकेश जोशी चैयरमैन बने। 2013 से 2018 तक उक्रांद नेता श्याम नारायण चैयरमैन रहे। इन सभी अध्यक्षों का कार्यकाल विवादित नही रहा। नैनीताल के गौरवशाली इतिहास को लौटाने के लिए दमदार अध्यक्ष की आज जरूरत महसूस की जा रही थी। इस बार जनता ने अपना अध्यक्ष कैसा चुना है वह कल पता चल जायेगा। लेकिन नैनीताल पालिका के नये अध्यक्ष के सिर पर कांटों का ताज ही होगा। आज नैनीताल इतनी गंभीर समस्याओं से घिरा है कि इसे संभालना मुश्किल कार्य होगा।
पालिका के माध्यम से अंग्रेजों ने नैनीताल को बनाया छोटी विलायत
नैनीताल। अंग्रेजी शासनकाल में कोलकोता के बाद उत्तराखंड में मसूरी के बाद नैनीताल को पालिका का दर्जा दिया गया। वर्ष 1842 में मसूरी को नगर पालिका बनाया गया। वर्ष 1845 में नैनीताल को नगरपालिका का दर्जा दिया गया। नैनीताल पालिका का गौरवशाली इतिहास रहा है। बताया जाता है कि नैनीताल नगरपालिका के नियम ब्रिटेगन की तरह बनाये गये। लिहाीजा नैनीताल की खूबसूरती को बिना छेड़े यहां ऐसा माडल शहर बनाया गया कि कालान्तर में नैनीताल को छोटी बिलायत के नाम से जाना जाने लगा। यहां बनाये गये नियम कई पालिकाओं में भी लागू किये गये। खास बात यह है कि नैनीताल अपने 90 वर्षों यानि 1934 तक नैनीताल पालिका के पालिका के पदेन चैयरमैन तत्कालीन कुमाऊं कमिश्नर ही रहे। 1934 में ब्रिटिश नागरिक आरसी बुशर पहले मनोनीत चैयरमैन बने। वह 1941 तक इस पद पर रहे। 1935 में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन लाल साह ने छह माह के लिए चैयरमैन का कार्यभार ग्रहण किया। अंग्रेजी शासनकाल में 1941 में नगर के वरिष्ठ नागरिक जशौद सिंह बिष्ट को नैनीताल का पहला भारतीय चैयरमैन बनाया गया। उनका कार्यकाल 1953 तक रहा। इस बार फिर गौरवशाली परंपरा को जिन्दा रखने के लिए नैनीताल की जनता को मौका मिला। सवाल उठता है कि इस बार जनता कैसा अध्यक्ष चुना है। वक्त के साथ ऐतिहासिक नगरी की समस्याएं भी बढ़ी है। नये अध्यक्ष के लिए चुनौती भरा कार्यकाल होगा। वहीं गौरवशाली इतिहास को सजोने की जिम्मेदारी भी लेनी होगी।
![](https://chandreknews.in/wp-content/uploads/2023/03/ChandrekNews_logo.png)