Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल पुलिस के जवान ने रक्तदान कर गर्भवती महिला को दिया नया जीवन

कांस्टेबल अमित शरण की सूझ बूझ तथा मानवता ने गर्भवती महिला की जान बचाई
सीएन, हल्द्वानी।
पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार की कृति खाकी में इंसान में उल्लेखित मानवीय परिभाषा को सार्थक करते हुए एसएसपी कैंप कार्यालय हल्द्वानी में नियुक्त पुलिस कांस्टेबल अमित शरण की सूझ बूझ तथा मानवता ने गर्भवती महिला की जान बचाई। सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी में एक गर्भवती महिला रेनू पत्नी भास्कर सिंह निवासी खटीमा उधम सिंह नगर का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ जाने से विपरीत परिस्थितियों में ऑपरेशन करना पड़ा, ऑपरेशन के दौरान महिला के गर्भ में पल रहे शिशु की मृत्यु हो गई। महिला का काफी खून बह गया और जान बचाने को अतिरिक्त रक्त चढ़ाना आवश्यक हो गया। इस आपातकालीन परिस्थिति में महिला के परिजनों द्वारा अन्यत्र माध्यमों से रक्त का प्रबंध किए जाने की भरसक कोशिश की गई। एसएसपी कैंप कार्यालय हल्द्वानी में नियुक्त आरक्षी अमित शरण को इस संबंध में सूचना मिली। सूचना मिलते ही कांस्टेबल द्वारा तत्काल सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी में जाकर उस गर्भवती स्त्री को रक्तदान किया गया। समय पर रक्त मिलने से महिला की जान बचाई जा सकी। नैनीताल पुलिस के इस मानवीय कार्य की स्त्री के परिवारजनों एवं डॉक्टरों द्वारा सराहना की गई एवं नैनीताल पुलिस को धन्यवाद कहा गया। इससे पूर्व भी अमित शरण द्वारा तीन बार रक्तदान किया जा चुका है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING