Connect with us

उत्तराखण्ड

कार्यकाल का हर दिन होगा अधिवक्ता कल्याण को समर्पित : नीरज साह

सीएन, नैनीताल। बार काउंसिल चुनाव के तहत गुरुवार को जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नीरज साह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया नामांकन के दौरान उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल का हर दिन अधिवक्ता कल्याण को समर्पित रहेगा बार काउंसिल को अधिवक्ताओं के अधिकारों व सुविधाओं का सशक्त मंच बनाया जाएगा साह ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न प्राधिकरणों और आयोगों में अधिवक्ता सदस्यों की नियुक्ति में स्थानीय अधिवक्ताओं को प्राथमिकता दिलाई जाएगी विधि की डिग्री प्राप्त करने के बाद एआईबीई परीक्षा को अनिवार्य किए जाने सीओपी प्रक्रिया को निशुल्क अथवा ऑनलाइन करने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी कहा कि न्यायालय परिसरों में लाइब्रेरी की स्थापना अधिवक्ताओं के लिए एक करोड़ रुपये का टर्म बीमा एवं 25 लाख रुपये का मेडिकल बीमा साथ ही युवा अधिवक्ताओं को प्रारंभिक तीन वर्षों तक निश्चित आय की व्यवस्था उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है इसके अतिरिक्त अधिवक्ताओं के लिए आकस्मिक अवकाश की व्यवस्था राजस्व व परिषदीय न्यायालयों में अधिवक्ताओं की न्यायिक सदस्य के रूप में नियुक्ति तथा बार भवनों में मनोरंजन, योग एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास भी उनके प्रमुख एजेंडे में रहेगा नीरज साह ने कहा कि यदि उन्हें अवसर मिला तो उनका कार्यकाल अधिवक्ता कल्याण का एक नया युग साबित होगा नामांकन के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद सचिव दीपक रुबाली उपाध्यक्ष शंकर चौहान वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर कंसल ओंकार गोस्वामी राजेश चंदोला ज्योति प्रकाश सिंह बोरा शरद साह गिरीश खोलिया  संजय त्रिपाठी भोला शंकर कैलाश जोशी राजेश त्रिपाठी भरत भट्ट अनिल बिष्ट गिरीश जोशी कैलाश बल्यूटिया नवीन पंत मनीष भट्ट पंकज कुमार प्रदीप परगाई युनुस खान पुरन बिष्ट यशपाल निकेत मेहरा प्रीति साह सहित बड़ी संख्या में हल्द्वानी व अल्मोड़ा के अधिवक्ताओं की भी मौजूदगी रही।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING