Connect with us

उत्तराखण्ड

पालिका के नए ईओ उनियाल ने संभाला कार्यभार, सभासदों व कर्मियों ने किया स्वागत

पालिका के नए ईओ उनियाल ने संभाला कार्यभार, सभासदों व कर्मियों ने किया स्वागत
सीएन, नैनीताल।
नगर पालिका नैनीताल के नए अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया है। इस मौके पर नगर पालिका के सभासदों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। नगर पालिका परिषद में नए अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति हो गई हैं। यहां के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा के स्थान पर अब आलोक उनियाल नगर पालिका के नए अधिशासी अधिकारी ने कार्यभार संभाल लिया है। अशोक कुमार वर्मा को चम्पावत का ईओ बनाया है। आलोक उनियाल इससे पहले काशीपुर नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे। काशीपुर में उनके द्वारा कई कार्य किए गए कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों को बताया कि 16 मार्च 2020 में उन्होंने पहली बार काशीपुर में नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर कार्य किया। जिसके बाद अब नैनीताल नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के रूप में उनकी तैनाती हुई है। अधिशासी अधिकारी श्री उनियाल ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना है इसके अलावा फड़ कारोबारियों को व्यवस्थित तरीके से पंत पार्क में बैठाना है। इसके अलावा वसूली में भी तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को किस तरीके से दुरुस्त करना है। इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नगर पालिका के सभासद सहित अन्य लोगों ने आलोक उनियाल का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING