उत्तराखण्ड
वेतन नही मिलने से कर्मियों में पालिका के खिलाफ भारी नाराजगी
वेतन नही मिलने से कर्मियों में पालिका के खिलाफ भारी नाराजगी
सीएन, नैनीताल। दो माह से वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण अब कर्मियों में पालिका के खिलाफ भारी नाराजगी है। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारियों वेतन नही मिलने से काफी परेशान हैं। बुधवार को नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी से वार्तालाप करने पहुंचे। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ सचिव सोनू सहदेव ने बताया कि पूर्व में अधिशासी अधिकारी से वेतन के संबंध में दो बार वार्ता की चुकी है। मगर बजट नहीं होने का हवाला देकर महज आश्वासन ही मिला है। कर्मचारियों ने कहा की सभी लोगो को बच्चो की स्कूल फीस भरने में काफी परेशानी का समान करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया की दो माह से पालिका कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। बीते दिनों वार्ता में कर्मियों को भुगतान का आश्वासन मिला था। मगर ढाई महिने बाद भी भुगतान नहीं होने से अब कर्मचारी कार्यबहिष्कार का मन बना रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा अगर उन्हें 3 माह का वेतन नही दिया गया तो समस्त कर्मचारी कार्य बहिष्कार में उतर जाएंगे। वही अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि पालिका के पास बजट की कमी चल रही है। जल्द ही व्यवस्था को दुरुस्त कर भुगतान करने का प्रयास किया जा रहा।
