Connect with us

उत्तराखण्ड

अब इग्नू से करें जनसंख्या व पारिवारिक स्वास्थ्य अध्ययन में स्नातकोत्तर डिग्री

इग्नू  में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 तक विस्तारित

सीएन, नैनीताल/देहरादून। इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय  ने जनवरी 2024  सत्र के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 तक विस्तारित कर दी है। शिक्षार्थी प्रवेश  के लिए  दी गयी  लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in/  द्वारा  अंतिम तिथि  तक आवेदन कर सकते हैं। इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय  ने जनवरी 2024  सत्र से जनसंख्या और पारिवारिक स्वास्थ्य अध्ययन में स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रम शुरू किया है। इग्नू  क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के वरिष्ठ निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने  बताया कि यह  कार्यक्रम रोजगारपरक  है जोकि  जनसंख्या गतिशीलता और इससे संबंधित मुद्दों और चुनौतियों पर शिक्षार्थियों का ज्ञान बढ़ाने  के साथ -साथ  प्रवासन, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षित पेयजल और स्वच्छता , जनसंख्या और पारिस्थितिकी, पर्यावरण और सतत विकास पर इसके प्रभाव इत्यादि  के ज्ञान का भी वर्धन करेगा। यह कार्यक्रम शिक्षार्थियों  को जनसंख्या और मानव संसाधन प्रबंधन के बीच संबंध स्थापित करने में सक्षम बनाएगा एवं  जनसंख्या और पारिवारिक स्वास्थ्य देखभाल से संबंधित मुद्दों और चुनौतियों के विभिन्न पहलुओं पर अनुसंधान और अध्ययन करने के लिए  ज्ञान और क्षमताओं को  बढ़ाएगा। जिन भी शिक्षार्थियों को इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना है उन्हें अवश्य ही इस कार्यक्रम में  प्रवेश लेना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त  जानकारी देते हुए बताया कि  जनसंख्या और पारिवारिक स्वास्थ्य अध्ययन (MAPFHS) में स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए अनिवार्य अहर्ता स्नातक है ।  कार्यक्रम का माध्यम अंग्रेजी है। कार्यक्रम की न्यूनतम  अवधि 02  वर्ष एवं अधिकतम अवधि 04  वर्ष है। समन्वयक इग्नू डीएसबी परिसर प्रो. ललित तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम कुल 80 क्रेडिट का है जिसमे प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में स्टडी मटेरियल उपलब्ध है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : डीएम ने महिलाओं के साथ धान की लवाई की, क्रॉप कटिंग की जानकारी दी

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING