Connect with us

उत्तराखण्ड

16 सितंबर को सीएम धामी व 17 सितंबर पीएम मोदी के जन्मदिन पर आपदा पीड़ितों को बांटेंगे राशन : डब्बू

सीएन, हल्द्वानी। उत्तराखंड कृषि उत्पादन बोर्ड पूरे प्रदेश में आपदा को देखते हुए 16 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं 17 सितंबर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर होने वाले सेवा कार्यों मैं आपदा पीड़ितों के साथ सहयोग के कार्यों में भागीदारी करेगा मंडी बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल डब्बू ने बताया की समस्त मंडी परिषद के कर्मचारी एक दिन का वेतन आपदा कोष में देंगे। इसके अतिरिक्त मंडी से जुड़े हुए व्यापारियों के सहयोग से राशन आपदा पीडित क्षेत्र में बांटा जाएगा। डॉक्टर डब्बू ने कहा की 16 सितंबर को सभी मंडियों में चिकित्सा सिविर लगाए जाएंगे 17 सितंबर को व्यापक स्वच्छता अभियान मंडियो में चलाया जाएगा जिसमें मंडी के सभी अधिकारी कर्मचारी व्यापारी किसान व्यापक रूप से भागीदारी करेंगे। डॉक्टर डब्बू ने कहां की इस आपदा में कृषि क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है उत्तराखंड मंडी बोर्ड एक करोड रुपए का चेक 16 सितंबर को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए माननीय मुख्यमंत्री को सौंप देगी डॉक्टर डब्बू ने मंडी से जुड़े हुए सभी वर्गों से अपील की इस आपदा की घड़ी में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें डॉक्टर डब्बू ने प्रधानमंत्री जी का 1200 करोड रुपए देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा की अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करके आपदा पीड़ितों का दुःख दर्द बांटना ही मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को जन्मदिन की वास्तविक बधाई होगी।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING