Connect with us

उत्तराखण्ड

यूपी की तर्ज पर पत्थरबाजो के घरों पर चले बुलडोजर

सीएन, हरिद्वार। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज ने डाडा जलालपुर के घटना के संबंध मांग की है कि यूपी मॉडल की तर्ज पर पत्थर फेंकने वालों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने गांव में बुलडोजर को नुमाइश की तरह खड़ा कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में आरोपियों के घरों पर बुलडोजर नहीं चला तो सभी संत डाडा जलालपुर गांव में धर्म संसद करेंगे।
महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज को डाडा जलालपुर गांव पहुंचने से पहले भगवानपुर में रोक दिया गया। इसके बाद उन्होंने सुनहरा स्थित अपने जीवनदीप आश्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पुलिस प्रशासन की जमकर खिंचाई की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर माफियाओं से मिलीभगत के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा पर हमला एक प्रयोग है जो मध्यप्रदेश, दिल्ली, केरल और राजस्थान के करोली में हुआ, वही डाडा जलालपुर में भी हुआ। जानबूझकर शोभायात्राओं पर पत्थरबाजी हो रही है। हिंदुओं के धर्मिक जुलूस पर योजनाबद्ध तरीके से पथर डाले गए।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING