Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड का एक और सपूत देश की सेवा करते शहीद

सीएन, चमोली। उत्तराखंड का एक और सपूत देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया है। श्रीनगर-लेह हाईवे पर अपना फर्ज निभाते हुए 9 गढ़वाल राइफल, ग्राम कांडे, तहसील थराली, जिला चमोली, उत्तराखंड निवासी वीर सपूत भाग़ सिंह के शहीद होने की खबर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवान के शहीद होने पर नमन किया है।. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने भी फेसबुक पोस्ट कर दुःख ब्यक्त किया है और शहीद को श्रद्धांजलि दी है।उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड के वीर सपूत, चमोली जनपद के ग्राम कांडे निवासी, 9 गढ़वाल राइफल के जवान भाग सिंह के श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर माँ भारती की सेवा के दौरान शहीद होने का दु:खद जताया हो। कहा कि राष्ट्ररक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीद को शत्-शत् नमन। उनका यह बलिदान सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING