Connect with us

उत्तराखण्ड

वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांगों की पेंशन 1500 प्रतिमाह की

वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांगों की पेंशन 1500 प्रतिमाह की
सीएन, हल्द्वानी।
समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांगों की पेंशन दरों में रूपये 100 प्रतिमाह की दर से वृद्धि कर रुपये 1500 प्रतिमाह कर दी गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव एल फैनई ने बताया कि दिव्यांग, बुजुर्ग व विधवा महिलाओं की पेंशन 1500 रुपये प्रतिमाह हो गई है, पेंशन योजना का लाभ ले रहे लाभार्थियों के खाते में समाज कल्याण विभाग द्वारा अब सीधे हर तीन माह में 4500 रुपये की पेंशन भेजी जाएगी। इससे पूर्व मार्च माह तक हर तीन माह में पेंशनधारियों के खाते में 1400 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से 4200 रुपये पेंशन भेजी जा रही थी। पेंशन में वृद्धि होने से समस्त पेंशनधारकों को लाभ मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख़्ती, अवैध सड़क की ध्वस्त, सरपंच निलम्बित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING