Connect with us

उत्तराखण्ड

एक पेड़ मां के नाम : हरेला महापर्व पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशा

सीएन, हल्द्वानी। उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपरा और पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक हरेला महापर्व के शुभ अवसर पर आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम हल्द्वानी स्थित सिटी पार्क में संपन्न हुआ, जहां कुमाऊं आयुक्त श्री दीपक रावत एवं कालाढूंगी विधायक श्री बंशीधर भगत ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। आयुक्त श्री दीपक रावत ने इस अवसर पर कहा कि “हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारे दायित्व का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अवश्य लगाना चाहिए। यह एक भावनात्मक और पर्यावरणीय दोनों दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है।” उन्होंने हरेला महोत्सव के सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व पर भी प्रकाश डाला। विधायक श्री बंशीधर भगत ने भी लोगों से पर्यावरण संरक्षण हेतु सक्रिय भागीदारी की अपील की और कहा कि हरेला हमें प्रकृति से जुड़ने और उसे संरक्षित करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अनामिका, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी राहुल शाह, तहसीलदार मनीषा बिष्ट समेत अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्कूली बच्चे और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING