Connect with us

उत्तराखण्ड

राजू पांडे मीडिया फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष बने

सीएन, नैनीताल। मीडिया फाउंडेशन ऑफ इंडिया की केंद्रीय समिति के निर्देशन पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा ने नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार राजू पांडे को उत्तराखंड राज्य का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा वह हमारे साथ मिलकर पत्रकारों और पत्रकारिता के हित में कार्य करते रहेंगे और उनको उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं वरिष्ठ पत्रकार राजू पांडे ने संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा जो मुझे दायित्व सौंपा है मैं पत्रकारों व पत्रकारिता के हित में कार्य करता रहूंगा। राजू पांडे के मीडिया फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर शहर के पत्रकारों ने खुशी जाहिर करते हुए अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नवीन जोशी अध्यक्ष अफजल फौजी गौरव जोशी, किशोर जोशी, रमेश चंद्रा, रवि पांडे, संगीत बोहरा, दामोदर लोहनी, संदीप कुमार, पंकज कुमार, अजमल हुसैन, गुंजन मेहरा, सीमा नाथ, नीतू, दीपिका नेगी , दीप्ति बोहरा, सुनील बोहरा, दीपक कुमार, कांता पाल,विनोद कुमार, कमल बिष्ट, मुनिब आलम, चंद्रेश पांडे, सहित अन्य पत्रकारों ने बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING