उत्तराखण्ड
राम सिंह कैड़ा को मिले आयुष एवं आयुष शिक्षा, ऊर्जा व वैकल्पिक ऊर्जा विभाग
सीएन, देहरादून। उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों को विभागों का वितरण कर दिया है। कैबिनेट मंत्री मदन कोशिक को भारी भरकम विभाग मिले हैं। उन्हें वित्त, शहरी विकास, आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य दिया गया है। यह सभी विभाग पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पास थे। इसके अलावा खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और निर्वाचन, भरत सिंह चौधरी को
परिवहन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, और खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग दिया गया है। प्रदीप बत्रा को पेयजल, जनगणना, और पुनर्गठन विभाग, राम सिंह कैड़ा को आयुष एवं आयुष शिक्षा, ऊर्जा, और वैकल्पिक ऊर्जा विभाग दिए गए हैं।






































