Connect with us

उत्तराखण्ड

सामाजिक चुनौतियों में भी रेडक्रॉस को सक्रिय भूमिका निभानी होगी-राज्यपाल

सीएन, नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से गुरूवार को रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने जिले में संचालित रेडक्रॉस की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारियां प्राप्त की। पदाधिकारियों द्वारा रेडक्रॉस की विभिन्न समस्याओं व शासन में लम्बित प्रस्तावों से राज्यपाल को अवगत कराया गया जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं शासन के अधिकारियों से वार्ता करते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। राज्यपाल ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी एवं इसके स्वयं सेवकों द्वारा सेवा, समर्पण और परोपकार की भावना से कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक चुनौतियों में भी रेडक्रॉस को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी से अधिक से अधिक लोग जुड़े इस पर योजना बनायी जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेज के बच्चों को भी रेडक्रॉस का सक्रिय सदस्य बनाने के प्रयास और तेज हो। राज्यपाल ने कहा कि नशा उन्मूलन में भी सोसाइटी को प्रशासन एवं पुलिस के साथ मिलकर इस पर साझी रणनीति तैयार करनी होगी। इस दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तराखण्ड के उपाध्यक्ष डॉ. गौरव जोशी ने प्रदेश भर में रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों, रक्तदान शिविर, फर्स्ट एड प्रशिक्षण, राहत सामग्री वितरण आदि की जानकारी उपलब्ध करायी। इस अवसर पर नैनीताल रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन नवनीत सिंह, सदस्य गणेश जोशी उपस्थित रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING