Connect with us

उत्तराखण्ड

ओम पर्वत, कैलास यात्राओं को प्राइवेट लोगों को सौंपने पर रावत ने जताया एतराज़

  1. सीएन, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज फिर सोशल साइट्स में पोस्ट डालकर सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में सौपने की साजिश करने का आरोप लगाया है।
    हरीश रावत ने लिखा है कि एक बहुत चिंताजनक समाचार पढ़ने को मिला। राज्य सरकार, ओम पर्वत, कैलाश और उस क्षेत्र की यात्राओं को प्राइवेट लोगों को सौंपने जा रही है। कुमाऊं मंडल विकास निगम से उसका संचालन लेकर उसे प्राइवेट लोगों को दिया जाएगा। इसका सीधा अर्थ है कि कुमाऊँ मंडल विकास निगम को बंद करना। पहले कुमाऊँ मंडल विकास निगम कैलाश मानसरोवर की यात्रा संचालन करता था। “था” शब्द इसलिए इस्तेमाल कर रहा हूं, क्योंकि सरकार का इरादा मुझे लगता है कि पिथौरागढ़ से होकर के जाने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा को संचालित करने का नहीं है तो फिर कुमाऊँ मंडल विकास निगम के पास रह ही क्या जाएगा! 1-2 और ट्रैकिंग रूट्स हैं उनको भी कुमाऊँ मंडल विकास निगम से लेकर के प्राइवेट हाथों को दे दीजिए और जिस समय इन संगठनों को और दायित्व/काम देने की आवश्यकता है। जिस काम को वो वर्षों से कर रहे हैं उस काम को छीनने का कोई औचित्य नहीं है! मुख्यमंत्री जी को चाहिए कि इस पर पुनर्विचार करें।
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING