Connect with us

उत्तराखण्ड

नदी में समाई बदरीनाथ जा रही बस के लापता यात्रियों की खोज जारी, युवती का शव बरामद

सीएन, रुद्रप्रयाग। उफनती नदी में जिंदगी की तलाश के लिए जद्दोजहद हो रही है। रेस्क्यू दल नदी के बढ़े जलस्तर और मटमैले पानी के बीच लापता लोगों की खोजबीन में जुटा है। इस दौरान शनिवार को यात्री वाहन हादसे में लापता आठ लोगों में से एक युवती का शव कीर्तिनगर के समीप मिला। युवती की शिनाख्त मौली सोनी के रूप में हुई है। हादसे में अब मृतकों की संख्या पांच हो गई है। बीते गुरुवार को ऋषिकेश-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के समीप एक यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वाहन में चालक और गाइड सहित कुल 20 लोग थे, जिमसें 18 लोग एक ही कुटंब-परिवार के थे और वह बदरीनाथ जा रहे थे। शुक्रवार को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जल पुलिस, फायर सर्विस, पुलिस, डीडीआरएफ के जवानों ने सुबह से घटनास्थल पर संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया। राफ्ट के सहारे अलकनंदा में जिंदगियों की तलाश करते रेस्क्यू दल को रतूड़ा के समीप एक शव मिला। शव को बरामद करते हुये पुलिस के सुपुर्द किया गया। उसकी शिनाख्त संजय सोनी (55) निवासी उदयपपुर के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि तलाश अभियान जारी है। नदी के बढ़े जलस्तर और मटमैले पानी की वजह से दिक्कत हो रही है। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से श्रीनगर डैम तक निरंतर खोजबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि लापता को खोजने के लिए हरसंभव सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING