Connect with us

उत्तराखण्ड

फिल्म निर्माता संजय सनवाल को मुख्यमंत्री धामी ने सम्मानित किया

फिल्म निर्माता संजय सनवाल को मुख्यमंत्री धामी ने सम्मानित किया
सीएन, नैनीताल।
नैनीताल निवासी फिल्म निर्माता संजय सनवाल की फिल्म पूनम को देश विदेश में तीस से अधिक अवार्ड प्राप्त हुए हैं। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों देहरादून में उनको सम्मानित किया। फिल्म निर्माता सनवाल की शिक्षा नैनीताल के सेंट जोजफ कालेज से हुई है। फिल्म निर्माण के साथ सही वह लेखन में भी दक्ष हैं। बीते दो दशक में उनकी अलग-अलग फिल्मों को 40 से भी अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं। सनवाल ने बताया कि पिछले साल उन्होंने पूनम नाम से एक फिल्म बनाई थी जिसमें बॉलीवुड के नामी कलाकार रजित कपूर, मीता वशिष्ठ, अनिल घिल्डियाल, राजेश आर्य व मदन मेहरा आदि ने काम किया। यह फिल्म उन बुजुर्गों पर आधारित है जिन्होंने बड़े लाड़ प्यार से अपने बच्चों को पाल पोसा था लेकिन आज के इस युग में किसी ने मजबूरी में तो किसी ने स्वार्थवश माता-पिता को घर से बाहर कर दिया है और मां-बाप एकाकी जीवन जीने को मजबूर हैं। सनवाल ने बताया कि फिल्म की शूटिंग नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में हुई है। फिल्म में 40 स्थानीय रंगकर्मियों और कलाकारों को काम मिला है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING