Connect with us

उत्तराखण्ड

घायल पशुओं की सहायता का बीड़ा टीम संकल्प ने उठाया

सीएन, नैनीताल। जिले की सड़कों पर आवारा मवेशियों ने डेरा डाल रखा है। कई बार तेज गति से वाहन चालक इनसे टकराकर हादसे का शिकार हो जाते हैं। दुर्घटना में घायल मवेशी की तड़प की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता। अब इन पशुओं की सहायता का बीड़ा टीम संकल्प ने उठाया है।


टीम संकल्प ने जिले में घायल पशुओं की मदद का संकल्प लिया है। टीम का कहना है कि जहां भी काेई घायल और बीमार मवेशी देखेंगे उसकी मदद जरूर करेंगे। टीम के संयोजक चंदन लोधियाल ने बताया कि उनकी टीम की ओर से घायल गौ वंशीय को प्राथमिक उपचार देने के साथ ही गौशाला भेजने का कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद नैनीताल के विभिन्न थाना व चौकियों में तैनात दरोगाओं का भारी संख्या में तबादला

लोधियाल का दावा है कि उनकी टीम की ओर से अभी तक 60 से अधिक गौ वंश का उपचार करवाकर गौशला भेजा जा चुका है। बताया कि टीम नशे के खिलाफ भी अभियान चला रही है। टीम में उमेश मेहता अध्यक्ष हैं जबकि महेंद्र नयाल कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING